'बजरंगबली की चलेगी', धीरेंद्र शास्त्री ने कहा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए होनी चाहिए सिर्फ ये 2 जातियां
Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि देश में केवल दो ही जातियां होनी चाहिए- एक अमीर और एक गरीब।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शारदीय नवरात्रि की 9 दिनों की उपवास साधना पूर्ण हो गई है। साधना पूर्ण होने के अगले दिन धाम पर दिव्य दरबार लगाया गया। इसी बीच उन्होंने कथा के दौरान एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह भारत देश से जाति-पाती और छुआ-छूत जैसी कुरूतियों को हटा कर ही रहेंगे। इसलिए भले ही उन्हें कुछ भी करना पड़े।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि 9 दिनों में हमने तपस्या कर लिया है। भारत से जाति-पाती, ऊंच-नीच और छुआ-छूत जैसी सभी चीजों को खत्म करना है। हमने तो तय किया है कि भारत में सरनेम तो सबके होंगे पर जाति सिर्फ हिंदू होगी।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार को अगर जाति बनाने का शौक है तो दो जातियां बनाए- अमीर और गरीब। जिससे सभी का अच्छे से विकास हो सके। मेरा तो मत है कि वर्तमान में हो रहे अंधविश्वास को इसी बल पर रोका जा सकता है। मेरा तो मानना है हमें खुद ही सरकार बनना होगा क्योंकि कोई भी सरकार यह नहीं कर सकती है।
भारत की हर गली में अब बजरंग बली की ही चलेगी। हिंदू राष्ट्र मेरे अकेले के कहने से नही होगा। आप सभी को ये लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
ऐसा पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से खुद सरकार बनने या दो ही जातियां बनाने जैसी बात की है। हिंदू राष्ट्र के लिए भी वो पहले कई बार अपने प्रवचनों में कह चुके हैं। लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी बेबाकी से बोलते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications