Adipurush Controversy: 'तेल तेरे बाप का' के डायलॉग पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, फिल्म मेकर्स को पढ़ा दिया पाठ

Dhirendra Shastri on Adipurush: विवादित फिल्म आदिपुरुष के रिलीज हुए दो सप्ताह होने वाला है। इस फिल्म के डायलॉग को लेकर आम लोगों से लेकर सियासी जगत में नाराजगी देखी गई। खासकर हनुमान जी के डायलॉग 'तेल तेरे बाप का' पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया। वहीं अब इस विवाद पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस डायलॉग पर फिल्म मेकर्स को जमकर क्लास लगा दी है।

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री? (Dhirendra Shastri On Adipurush Controversy)
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्यप्रदेश को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में कथा करने के दौरान आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग का मुद्दा उठाया। उन्होंने फिल्म मेकर्स को हनुमान जी की सच्चाई बताकर अच्छी तरह से पाठ पढ़ाई है। धीरेंद्र शास्त्री ने फिल्म में हनुमान जी पर दिखाए गए डायलॉग को लेकर कहा कि हनुमान जी को जिसने ऐसा बनाया उन्हें वीर बजरंगी ही बचाएं। उन्होंने कहा कि डायलॉग लिखने वाले कहीं फंस गए तो जय-जय श्री राम।

धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि हमने फिल्म देखी नहीं है और हम इसमें पड़ते नहीं हैं। लेकिन मैंने हनुमान जी के डायलॉग वाला हिस्सा देखा है। हमें बहुत हंसी आई। उन्होंने कहा कि हनुमान जी कहीं पर होंगे, जिसने भी हनुमान जी के बारे में लिखा है, वह फंस गया तो सीताराम! हनुमान जी बोलने में कटु हैं लेकिन इतने भी नहीं हैं।

Dhirendra Shastri Adipurush

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया हनुमान जी के गुणों के बारे में
धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि हनुमान जी बहुत ज्ञानी हैं, बुद्धिमान हैं, सौम्य हैं। तर्क देने में बहुत अच्छे हैं। ऐसे भी तर्क प्रस्तुत न करो कि तर्क ही बेहद खराब हो। उन्होंने कहा कि फिल्म दिमाग पर छाप छोड़ती है। अत: ऐसी फिल्म बनाई जाए, जिससे हमारे संस्कारों की वृद्धि हो, सनातन का संरक्षण हो। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि ऐसी फिल्म बनाने वालों को हनुमान जी सद्बुद्धि दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+