Rajgarh में पकड़ा गया 21 हजार का इनामी बंदर, बदमाश की तरह घुस जाता था घर में, कर रहा था हमले, ड्रोन की ली मदद

Badmash monkey: उत्पाती इंसान हो तो उसे चाहे जैसे पकड़ लो, लेकिन इसकी जगह उछल-कूद करने वाला कोई उत्पाती बंदर सामने आ जाए तो उसे पकड़ना इतना आसान नहीं। सड़क चलते, उठते-बैठते, किसी घर में घुसकर उत्पात मचाने वाले एक ऐसे ही बंदर ने एमपी के राजगढ़ प्रशासन की नाक में दम कर दिया था।

सिलसिलेवार एक पखवाड़े में आठ बच्चों समेत बीस लोगों को इस बंदर ने घायल तक कर दिया। सड़क पर बच्चे आइसक्रीम खाते या फिर कोई खाने पीने का सामान ले जाते देख यह बदमाश बंदर, वहां धमक जाता था। यदि किसी ने विरोध किया तो वह हमलाकर भाग जाता था।

एक के बाद एक घायल होकर जब लोग अस्पताल पहुंचने लगे तो प्रशासन भी हरकत में आया। बंदर को पकड़ने का प्लान बनाया और जब लोकल टीम ने कोशिश की तो वह भी उसके हमले का शिकार हो गई। लोगों का जीना मुहाल कर देने वाला यह उत्पाती बंदर चुनौती बन गया। उसे पकड़ने सभी के पसीने छूटने लगे।

badmash monkey caught by drone help

कुछ लोगों ने तो घर से निकलना तक बंद कर दिया। खौफ की वजह घर पहुंचने वाला कोई मेहमान भी दरवाजा खटखटाता था तो लोग हथियार, डंडे लेकर लोग दरवाजे खोलने मजबूर हुए। जब मुश्किलें बढ़ती गई तो नगर पालिका अध्यक्ष को उत्पाती बंदर को पकड़ने के लिए 21 हजार रुपये का इनाम तक रखना पड़ा।

स्थानीय स्तर पर जब सभी कोशिशे नाकाम हुई तो ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। इसके साथ ही उज्जैन से बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। ओपने संसाधनों के साथ राजगढ़ पहुंची मंकी कैचर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के पहले ड्रोन कैमरे में कैद उसकी हरकतों और मूवमेंट को भांपा।

इसके बाद उसे पकड़ने एक एरिया की घेराबंदी ऐसे की गई, जैसे किसी बड़े अपराधी को पकड़ना हो। शहर भर में लाउड स्पीकर से बंदर के बारे में अनाउंस भी कराया गया। कलेक्टर और पुलिस प्रशासन सब काम छोड़कर इस बंदर को पकड़ने में जुटे। बड़ी मुश्किल से इसकी लोकेशन संस्कृति होटल के पास मिली।

वहां एक छत पर बैठे हुए यह बंदर आम खा रहा था। कुछ देर में वहां से वह भागा और एक स्कूल के पास जा पहुंचा। बदंर उत्पाती था और खाने-पीने का खूब शौकीन, तो स्कूल के पास एक ठेले में कुछ फल रखवाकर छोड़ दिया गया। ठेले से कुछ दूर बंदर पकड़ने वाले मौजूद थे। अलग-अलग एंगल पर खड़े लोगों के पास शॉट गन मौजूद थी। थोड़े समय बाद जैसे ही बदंर ठेले पर फल खाने पहुंचा तो निशाना साधते हुए उसे गन से दो शॉट मारे गए। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बंदर को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया गया और उसे पिंजरे में रखा गया हैं। 21 हजार का इनाम भी उज्जैन से आई टीम को मिल गया।

बंदर के पकड़े जाने के बाद राजगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। वहीं हमले में घायल कुछ लोगों का अभी भी इलाज चल रहा हैं। वहीं बंदर के इस उत्पात को देखते हुए नगर पालिका परिषद् ने शहर में बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट की खोज शुरू कर दी हैं। ताकि भविष्य में जब ऐसी स्थिति बने तो वक्त रहते बंदरों को पकड़ा जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+