रेलवे ट्रैक के पास मृत पड़ी थी मां, भूखा बच्चा पीता रहा दूध

दिल को झकझोर कर रख देने वाला ये पूरा घटनाक्रम भोपाल से करीब 250 किमी. दूर दमोह के एक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह सामने आया।

दमोह (मध्य प्रदेश)। कभी-कभी ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं जिसे देखकर किसी का भी दिल भावुक हो जाए। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह में देखने को मिला। जहां एक महिला रेलवे ट्रैक के पास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी, उसके साथ एक बच्चा भी था जिसे शायद ये नहीं पता था कि उसकी मां मर चुकी है। वो बच्चा भूख से इसकदर परेशान था कि अपनी मृत मां का ही दूध पीने को मजबूर हो गया। इस दौरान एक साल का ये बच्चा लगातार अपनी मां को जगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

रेलवे ट्रैक के पास मृत पड़ी थी मां, भूखी बच्ची पीती रही दूध

ट्रेन से गिरकर महिला के मौत की आशंका

दिल को झकझोर कर रख देने वाला ये पूरा घटनाक्रम भोपाल से करीब 250 किमी. दूर दमोह के एक रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह सामने आया। जब स्थानीय लोगों रेलवे ट्रैक के पास महिला और उसके बच्चे को पड़े हुए देखा। उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना पास के पुलिस थाने को दी। इस बीच कुछ लोगों को ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ चाइल्ड वेलफेयर के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

महिला की मौत कैसे हुई इसको लेकर साफ तौर से कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि रेलवे पुलिस जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई थी, हालांकि उसने बच्चे को संभाल कर ले रखा था इसलिए उसकी जान बच गई। वहीं इस पूरे वाक्ये में जिस तरह से बच्चा अपनी मृत मां से लिपटा हुआ था उसे देखकर किसी के भी आंखों से आंसू आ जाए। दमोह की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन सुधीर विद्यार्थी ने इस पूरी घटना को देखने का बाद ये बातें कही। इस बीच बच्चे को अनाथालय में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों की जानकारी के लिए नोटिस निकाला जाएगा। फिलहाल महिला कहां की रहने वाली है इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+