MP Sports Award: 11 खिलाड़ियों को एकलव्य , 10 को विक्रम अवार्ड की घोषणा

MP Sports Award 2022: मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाडियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

MP Sports Award: 11 खिलाड़ियों को एकल्व्य, 10 को विक्रम अवार्ड की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की है। इसमें अलग-अलग श्रेणी के खेलों के लिए एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाईफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड दिए जाते हैं। बता दें कि 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। वर्ष 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपए और शेष को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाता है।

इन्हें मिला एकलव्य पुरस्कार
वर्ष 2022 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार के लिए इनका चयन
वर्ष 2022 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।

प्रशिक्षक रश्मि मालवीय को विश्वामित्र पुरस्कार
किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमे प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।

लाईफ टाईम एचीमेंट आवर्ड
वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय लाईफ टाईम एचीमेंट पुरस्कार की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+