ठेले पर खड़े होकर खाए गोलगप्पे, फिर सूखी फुल्की में खिला दिया हड्डी का टुकड़ा, हैरान रह गया शख्स

Guna Golgappa News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फेमस गोलगप्पे वाला की पानी पुरी में हड्डी के टुकड़े मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी भी हरकत में आए हैं। जिन्होंने मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं।

एक युवक ठेले में खड़े होकर पानी पुरी खा रहा था। जैसे ही उसने सुखी फुल्की को मुंह में डाला, उसे कुछ गड़ने का एहसास हुआ। जैसे ही उसने देखा कि यह हड्डी है, उसके होश उड़ गए। साथी ही वहां मौजूद लोग भी खौफ में आ गए। इसका एक वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

Bone pieces in golgappa guna news

जानकारी अनुसार पीजी कॉलेज के सामने एक शख्स अजय टिक्की चाट भंडार नाम से ठेला लगा कर गोलगप्पे खिला है। वह करीब 25 सालों से यहां पर बिक्री कर रहा था। उसके पास कई बड़े लोग दूर-दूर से पानी पुरी खाने के लिए पहुंचते हैं। आज एक युवक ठेले पर गुपचुप खा रहा था। जैसा ही उसने गुपचुप मुंह में डाला, उसमें से हड्डी निकल गई।

युवक ने फौरन इसकी शिकायत फूड ऑफिसर को दी। जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ठेले पर रखे सामान के सैंपल लिए। टीम ने ठेले पर बाकी बचे हुए सामान को डिस्ट्रॉय कर दिया और ठेला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+