अभिनेता आशुतोष राणा को 'रामराज्य' के लिए मिला 'अखिल भारतीय सम्मान' और 'जीवन गौरव पुरस्कार'
अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा को मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र सरकार की हिन्दी साहित्य अकादमी ने पुरस्कार प्रदान किया है। बता दें कि श्री राणा ने 'रामराज्य' और 'मौन मुस्कान की मार' पुस्तक लिखी हैं।

Film Actor Ashutosh Rana: फिल्म अभिनेता और साहित्यकार आशुतोष राणा को महाराष्ट्र सरकार की राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से "अखिल भारतीय सम्मान" और 'जीवन गौरव पुरस्कार' प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार और सम्मान उनके द्वारा लिखित उपन्यास 'रामराज्य' और 'मौन मुस्कान की मार' के बेहतरीन लेखन के किए दिया गया है।

हिन्दी फिल्मों में दुश्मन, संघर्ष सहित दर्जनों फिल्मों से अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा चुके अभिनेता आशुतोष राणा अब साहित्कार, चिंतक और लेखक भी बन चुके हैं। उन्होंने 'रामराज्य' और 'मौन मुस्कान की मार' दो पुस्तकें लिखी हैं। इनमें रामराज्य कृति के लिए बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है। अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आशुतोष राणा को राज्य हिन्दी सहितय अकादमी की तरफ से अखिल भारतीय सम्मान और जीवन गौरव पुरस्कार के लिए चुना गया है।

आशुतोषा राणा ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Recommended Video

अभिनेता आशुतोष राणा ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें अखिल भारतीय सम्मान और जीवन गौरव पुरस्कार की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा गुरुदेव दद्दाजी की कृपा से रामराज्य के लिए बहुत पहले मध्यप्रदेश अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ और अब महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय सम्मान और जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया है। अभिभूत व अनुगृहीत हूं, हर हर महादेव।












Click it and Unblock the Notifications