MP News: धड़धड़ाती गुजर गई दो ट्रेन, खुला रह गया फाटक, गार्ड की स्थिति हैरान करने वाली...देखिए वीडियो
Ashok Nagar News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब गुना रोड पर शाढौरा रेलवे क्रॉसिंग बंद किए बिना ही ट्रेन आ गई। बताया जा रहा कि कई गाड़ियां वहां से गुजर रही थीं। रेलवे फाटक बंद नहीं था इसी दौरान अचानक दो ट्रैक पर दो ट्रेन आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा।
घटना अशोकनगर-गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक की है। यहां मंगलवार देर रात गेट मैन फाटक बंद करना भूल गया था। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर जैसे ही दोनों ट्रेन पर पड़ी, वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। तभी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें भी रुक गईं। इसके बाद एक लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।
रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था।उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications