Triple Talaq: पत्नी को ग्रीन चिट्ठी भेजकर कहा तलाक तलाक तलाक, अशोक नगर में चौंकाने वाला मामला
Triple Talaq in Ashok Nagar: मध्य प्रदेश में एक शख्स के खिलाफ पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शख्स पर आऱोप है कि उसने अपनी पत्नी को चिट्ठी भेजकर तीन तलाक दिया। घटना मध्य प्रदेश के अशोक नगर की बताई जा रही है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम तहत मामला दर्ज किया है। पति की पहचान आदिल के तौर पर हुई है।
23 साल की महिला एक लेटर लेकर देहात थाना पहुंची। लेटर पुलिस की ओर बढ़ाते हुए बोली, सर यह मेरे पति ने भेजा है। डाक के जरिए उन्होंने मुझे तीन तलाक दे दिया। महिला की शादी 2023 में कोलारस के रहने वाले आदिल से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

साहिबा बानो ने जानकारी देते हुए बताया 26 अप्रैल 2023 को कोलारस के आदिल से मेरी शादी हुई थी। वह मंडी में अनाज खरीदने-बेचने का काम करता है।शादी के बाद से ही ससुराल वाले कहते हैं कि जिस तरह हम रखना चाहें, उसी तरह से आपको रहना पड़ेगा। पति मुझसे मारपीट करता।एक पति ने 2 लाख रुपए की मांग की। मैंने अपने पिता को बताया। पिता ने जब उनसे बात की तो वह एक पिकअप वाहन खरीदने का कहने लगे।
20 अप्रैल को पापा ने 2 लाख रुपए की मदद की,जिससे उन्होंने वाहन खरीदा। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और मारपीट कर और पैसों की मांग करने लगे।
कहने लगे कि तुम पैसे लेकर आओ, काफी दिनों तक यही चलता रहा....परेशान होकर मैं अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी।रविवार को घर पर ही थी, तभी मेरे नाम से पोस्ट ऑफिस से एक लेटर आया।लेटर मुझे पति ने भेजा था। खोलकर देखा तो उसमें तीन तलाक लिखा हुआ था। उसे फोन लगाया तो बात नहीं की। इसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।
26 अप्रैल 2023 को ग्राम महाना में शहाना से निकाह हुआ था।निकाह मेहर रुपए 100,786 के साथ बिना किसी दहेज के हुआ था। शादी के अगले दिन से ही शहाना छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगी। कहने लगी कि मैं पढ़ी-लिखी लड़की हूं। दरवाजा नहीं खोलूंगी, दूध नहीं लूंगी, कचरा भी नहीं फेकूंगी। मैं प्राइवेट स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाकर 10-15 हजार रुपए महीना कमाती हूं। तू तो गरीब है। जब शहाना को माता-पिता ने समझाया तो उन्हें अपशब्द कहने लगी। गालियां देते हुए कहती- तुम छोटे हो, तुम्हारा खानदान छोटा है। जब शहाना के घरवालों को बताया तो कहने लगे कि तुम्हें और तुम्हारे घरवालों को दबकर रहना पड़ेगा। रख सको तो रखो नहीं तो तुम्हें झूठे केस में फंसा देंगे। जेल करा देंगे।
देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने जानकारी दी की महाना गांव की महिला का विवाह अप्रैल 2023 में कोलारस के आदिल से हुआ था। विवाह के बाद से दोनों में मनमुटाव रहने लगा, इसके बाद महिला मायके वापस आ गई। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके बाद दो-तीन महीने से ससुराल नहीं गई। पति आदिल ने तीन तलाक का लेटर डाक से भेजा है, जिसकी शिकायत थाना देहात में की गई, जिस पर से महिला विवाह संरचना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications