MP NEWS: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही कर्मचारियों को मिलेगी 4% डीए की सौगात

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ चुके है। जहां पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार की वापसी हो चुकी है। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद नई सरकार का गठन भी हो जाएगा। इस बीच प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

दरअसल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते प्रदेश के कर्मचारियों के 4% डीए का काम अटका हुआ था। लेकिन प्रदेश में नई सरकार की के बाद कर्मचारियों को यह महंगाई भत्ता मिलने की घोषणा पूरी हो सकती है।

As soon as the new Chief Minister takes oath in Madhya Pradesh, employees will get 4% DA.

बता दे प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को यह सौगात देंगे। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों को भी चार प्रतिशत डीए देने का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के जरिए बाहर निर्वाचन आयोग को भिजवाया था। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्ताव को विधानसभा चुनाव का स्थगित रखने के निर्देश दिए थे। अब सरकार के गठन होने के तत्काल बाद प्रदेश के साढे चार लाख से अधिक कर्मचारियों को केंद्र के सामान डीए दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+