मध्य प्रदेश: खोई हुई गाय के बारे में पूछा तो तलवार से काट डाले दोनों हाथ, गांव वाले खड़े देखते रहे
भोपाल।

आरोपियों ने कल्लू को पेड़ से बांधकर उसे लाठियों से पीटा
पुलिस ने बताया कि, कल्लू की गाय लापता हो गई थी। गाय को खोजते हुए वह गांव में सत्तू लाल यादव नामक व्यक्ति के घर पूछने के लिए गया। सत्तू यादव से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके और कल्लू साहू के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू ने सत्तू को कुछ अपशब्द कह दिए। इससे गुस्साए सत्तू यादव और उसके बेटे राजपाल यादव, राहुल यादव, पत्नी सकून बाई एवं उसके नौकर सत्तू लोधी ने कल्लू को कथित तौर पर पकड़ा और पेड़ से बांधकर उसे लाठियों से पीटा।

पिटाई के बाद काट डाले दोनों हाथ
सत्तू और उसके परिजनों का पिटाई के बाद मन नहीं भरा तो तलवार से उसके दोनों हाथों पर वार किया। हमले में उसके एक हाथ कटकर अलग हो गए जबकि दूसरे हाथ पर गंभीर जख्मी हो गया। इस दौरान साहू मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन खौफनाक हमले के बीच गांव के लोग मूक दर्शक बने खड़े रहे। परिजनों को जब इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और कल्लू को आरोपियों के कब्जे से मु्क्त कराया। परिजनों इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पीड़ित का हालत नाजुक
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी सत्तू यादव और राजपाल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications