Rajgarh: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म और हिन्दुओं के अपमान लेकर कांग्रेस नेताओं को जमकर घेरा

MP BJP News: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ जिले के माचलपुर में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन से पहले जनता को हाथ जोडते हुए सवाल किया कि सनातन धर्म और हिन्दुओं का अपमान कौन कर रहा है ? भगवान श्री राम को काल्पनिक कौन कहता है ? कौन मां सीता के बारे में अपशब्द कहते है ? और वो लोग कौन है जो रामायण पर प्रश्न चिन्ह खडा करते हैं ? सभा में उपस्थित लोगों की ओर से आवाज आई कांग्रेस।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कांग्रेस को क्या हो गया है ? सत्ता के लिए कांग्रेस अब सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से कर रही है। हमारे सनातन धर्म पर इस गंदी टिप्पणी करने वाली कांग्रेस को जवाब दोगे ? जनता बोली हां देंगे।

Anurag Thakur attended the public meeting of Jan Ashirwad Yatra organized in Machalpur, Rajgarh.

उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को राजगढ जिले की विधानसभा में पहुंची। यात्रा का शुभारंभ नलखेडा में मां बगुलामुखी मंदिर से हुआ। यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, यात्रा सह प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने पूजा अर्चना की। यहां से यात्रा नादली, कडेलीजोड़ होते हुए छापीहेडा पहुंची, यहां रथ सभा को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया

Recommended Video

    केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म और हिन्दुओं के अपमान लेकर कांग्रेस नेताओं को जमकर घेरा

    देश बेचने वाली कांग्रेस को जनता ने घर बैठा दिया-अनुराग ठाकुर

    माचलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक गरीब मां के बेटे ने जनता के आशीर्वाद से आज माता को वह सम्मान दिया है जो शायद 75 सालों में कोई नहीं दे पाया है। 2014 में जब मोदी जी चुनाव लडने आए थे और भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। तब कांग्रेस ने कहा था चाय बेचने वाला देश क्या चलाएगा ? लेकिन देश की ईमानदार जनता ने एक ईमानदार चाय बेचने वाले को देश की बागडोर सौंपी और देश बेचने वाली कांग्रेस को जनता ने घर बैठा दिया।

    Anurag Thakur attended the public meeting of Jan Ashirwad Yatra organized in Machalpur, Rajgarh.

    ठाकुर ने कहा कि आज अपने दिल पर हाथ रखकर बोलियों, क्या इन 9 सालों में मोदी जी ने देश का मान सम्मान नहीं बढाया ? क्या मोदी जी के नेतृत्व में किसानों का कल्याण नहीं हुआ ? क्या चन्द्रयान मिशन सफल नहीं हुआ ? क्या हमारे खिलाडियों ने ज्यादा मेडल नहीं जीते ? क्या मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आया ? उन्होंने कहा कि मेरे किसान भाईयों को खाद के लिए लाठी खानी पडती थी। आज दुनिया भर में खाद के दाम 3 गुना बढे लेकिन मोदी सरकार और शिवराज सरकार ने किसान भाईयों पर एक रूपए का दाम भी नहीं बढने दिया। दूसरी ओर पीएम सम्मान निधि से श्री नरेन्द्र मोदी 6 हजार रूपए और शिवराज सरकार भी 6 हजार रूपए देकर कुल 12 हजार रूपए हर किसान के खाते में भाजपा सरकार पहुंचा रही है।

    भाजपा सरकार में आज मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा

    केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। खेतों तक पानी नहीं था। बिजली के अभाव में बच्चे लालटेन में पढते थे। स्कूलों की हालत खराब थी। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के समय 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई होती थी व भाजपा सरकार में 47 लाख हेक्टेयर सिंचाई होने लगी। कांग्रेस के समय 60 हजार किमी सडकें थी। आज 5 लाख 11 हजार सडकें भाजपा सरकार ने बनायी है। कांग्रेस के समय में 5 मेडीकल कॉलेज थे आज 30 मेडीकल कालेज भाजपा सरकार ने बनाए। कांग्रेस के समय इंजीनियर करने छात्रों को महाराष्ट्र और कर्नाटक जाना पडता था। आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने बडे बडे इंजीनियरिंग कालेज खोल दिए है। कांग्रेस के समय बडे उद्योग नहीं आते थे आज बडी से बडी कंपनी का उद्योग मध्यप्रदेश आ रहा है। आज गेहूं के निर्यात में मध्यप्रदेश नंबर वन आ गया है।

    Anurag Thakur attended the public meeting of Jan Ashirwad Yatra organized in Machalpur, Rajgarh.

    सनातन धर्म को खत्म करने वाले खुद खत्म होकर चले गए

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन साथी सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते है। हमारा गौरवशाली इतिहास को बढाने वाला अब आया है। सोमनाथ धाम को दिव्य और भव्य बना दिया। काशी विश्वनाथ और केदारनाथ धाम को दिव्य और भव्य बना दिया। उज्जैन में दिव्य महाकाल लोक बना है। अब अयोध्या में भी प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि अंग्रेजों ने पुरातन संस्कृति को खत्म किया। हम उन संस्कृति को फिर से खडे करने का काम कर रहे है और कांग्रेसी लोग जो मुगल, अंग्रेज नहीं कर पाए। जो सनातन धर्म को खत्म करने की इच्छाएं लाए थे वे खुद खत्म होकर चले गए। सनातन है, सनातन था और सनातन रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+