लाइफ पार्टनर पर बोले अन्ना हजारे, जवानी में कर लेनी चाहिए...
रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने युवा और कुवांरों को एक बहुत ही अनोखी सलाह दी है। बुधवार को छात्र-छात्राओं की एक सभा को सम्बोधित करते हुए युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि विवाह जरूर करना वरना इसका पछतावा बुढ़ापे में होगा। अन्ना ने छात्रों से कहा कि वे उनको फॉलो ना करें।

अन्ना हजारे ने डॉ. सृजन पाल सिंह की पुस्तक द ब्लैक टाइगर के विमोचन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। अन्ना ने कहा कि कुंवारा रहना बेहद कठिन है। उसकी अपेक्षा शादी कर के और परिवार के प्रति शुद्धता बरतते हुए समाज निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मन बहुत चपल है। इसके साथ ही यह तेज और चालाक भी है। इसने विश्वामित्र तक को धोखा दिया। वह अप्सरा मेनका के रूप जाल में फंस गए। दरअसल एक छात्र ने उनसे शादी ना करने को लेकर सवाल पूछा था।












Click it and Unblock the Notifications