1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1574 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया- CM मोहन यादव

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम में आयोजित जनसभा में प्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं के तहत 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। साथ ही छिपरी में 51 फीट ऊंची सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तरह ही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जितनी राशि केंद्र सरकार किसानों के खाते में साल भर में डालती है, उतनी ही राशि मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों के हित में उनके बैंक खाते में डालती है। जिस प्रकार सेना का जवान देश की सेवा कर रहा है, वैसे ही किसान भी सभी का पेट भरता है।

An amount of Rs 1574 crore has been paid into the bank accounts of 1 29 crore women - CM Mohan Yadav

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के आंसू पोंछने का काम कर रही है। मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र खटीक एवं विधायक विधायकद्वय हरिशंकर खटीक एवं अनिल जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रावतपुरा सरकार सामाजिक समरसता की मिसाल- डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मातृ धाम में पर्यटन सहित उद्योग धंधे स्थापित करने के भी प्रयास किये जाएंगे। जो लोग उद्योग स्थापित करेंगे उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के घर में गैस चूल्हा होने के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि पंडित रवि शंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार सामाजिक समरसता की मिसाल है। जिस प्रकार वे समाज सेवा और रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, वह अनुकरणीय है। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए छिपरी धाम बनाया है, जो उल्लेखनीय है। छिपरी को मातृ धाम का नाम देने के पीछे जो उद्देश्य है, वह मां की महिमा पर आधारित है। भारत देश में जो संस्कार हमें मिले हैं, उसमें मां को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि पंडित रवि शंकर जी महाराज का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, यही हमारी कामना है।

गरीब, माता-बहनों एवं किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगीं योजनाएं- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश के गरीब, माताओ-बहनों, किसानों के लिए 4 योजनाओं की राशि हस्तांतरित की है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि आज 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 80 लाख किसानों को राशि हस्तांतरित की है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देकर उनके आंसू पोंछने का काम कर रही है।

इन परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के मध्यप्रदेश के 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3575 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1574 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक द्वारा किया।

डॉ यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त और योजना की 9वीं किश्त की राशि 1630 करोड़ रुपए का भुगतान हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक द्वारा किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 24 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 41 करोड़ से अधिक राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले 55 लाख हितग्राहियों के बैंक खाते में 330 करोड़ से अधिक राशि भी अंतरित की। गैस सिलेंडर रिफिल योजना में 450 रूपये प्रति हितग्राही का भुगतान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+