'अमित शाह के श्राप से नहीं मरूंगा' दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधे पर निकलेगी अर्थी

Rajgarh Loksabha Seat: मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के कोसने से मेरी मृत्यु नहीं होगी और हो भी गई तो मेरा जनाजा नहीं मेरी अर्थी मेरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधे पर उठेगी। आपके कंधे पर नहीं उठेगी, इस तरह की नफरत की बातें ये करते हैं।

Amit Shah Digvijay Singh Rajgarh

दरअसल पिछले दिनों राजगढ़ लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तंज सकते हुए कहा था कि, आशिक का जनाजा है धूमधाम से विदा करना है।

इस पर अब दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "मैं अमित शाह के कोसने से मेरी मौत नहीं होगी, अगर मेरी मौत हो भी गई तो अर्थी उठेगी जनाजा नहीं।

क्या था शाह का पूरा बयान?
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला किया था। शाह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगो से कहा था कि, दिग्विजय सिंह की राजनीति से ऐसी विदाई करना है कि आशिक का जनाजा है। जरा धूम से निकले यह बयान काफी सुर्खियों में रहा इसके साथ सोशल मीडिया पर भी इस बयान का वीडियाे काफी वायरल हुआ।

शनिवार रात दिग्विजय सिंह ने सुठालिया के बस स्टैंड पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अमित शाह के जनाजे वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह जी ने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओ से कहा दिग्विजय सिंह का जनाजा बड़े धूमधाम से निकालो, दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहली बात तो अमित शाह जी आपके कोसने से मेरी मृत्यु नही होगी, अगर हो भी गई तो मेरा जनाजा नही मेरी उठेगी।

उन्होंने आगे कहा "जो मेरे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कंधे पर उठेगी, आपके कंधे पर नही उठेगी, इस तरह की नफरत की बाते ये करते है। वे आगे कहते हैं "हमने कभी इस तरह की बाते की नही है। ये एक संस्कार की बात है, एक राजनीतिक मूल्यों की बात होती है, मैं आपसे सिर्फ इतनी अरज करने आया हूं, मैं चुनाव आपके भरोसे पर लड़ रहा हूं।

बता दें कि दिग्विजय सिंह को इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक 2 चरणों में मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान अब 7 मई को होगा। इस लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का परिवार पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। हालांकि शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर कैंपेन किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+