MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो में गरजे, बोले- इस बार BJP 400 पार
Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने ग्वालियर में BJP कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और फिर खजुराहो में उन्होंने बूथ कार्यकर्ता के साथ सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में सीएम डॉ मोहन यादव भी उपस्थित हैं।
अमित शाह ने कहा कि यह सम्मेलन विजय के संकल्प को साकार करने का हिस्सा है। यह सम्मेलन 400 से अधिक सीटों पर सरकार बनाने के संकल्प का एक प्रतीक है। यह 10 साल भारत के विकास के 10 साल रहे हैं। 60 करोड़ गरीबों के कल्याण के 10 साल रहे हैं। यह 10 साल आतंकवाद से मुक्ति के रहे हैं।

शाह ने कहा कि मैं मतदाताओं से विनती करने आया हूं। 2019 में हमारी एक सीट बच गई थी। 24 में से सभी 29 सीटें मोदी जी की जीत के लिए साथ दें। और 400 का लक्ष्य हासिल करें। इस बार मोदी जी ने हमें 400 सीटों का लक्ष्य दिया है। यह काम बूथ के कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं है।
शाह ने कहा कि विजय की भूख को कम न करें। इस बार हमें सभी बूथों पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। पिछले 10 सालों में हमने हर वादा पूरा किया है। हमने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। वहाँ राहुल बाबा 2019 में मेरी मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने कहा था - "मंदिर वहीं बनेगा, लेकिन तारीख नहीं बताई जाएगी"। राहुल बाबा ने 22 जनवरी 2024 को नोट कर लिया। रामलला 500 सालों के बाद अपने महान मंदिर में विराजमान हैं।
सालों तक कांग्रेस ने अयोध्या के मसले को लटकाकर रखा, अटकाकर रखा, भटकाकर रखा। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा की और करोड़ों राम भक्तों की इच्छा को पूरा किया। भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने कहा था - "धारा 370 को हटाएंगे"। मोदी जी के नेतृत्व में वह ऐतिहासिक दिन आ गया। 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया।
मोदी जी ने वादा किया है कि हमारा भारत आत्मनिर्भर होगा, पूर्ण विकसित देश होगा, महान भारत होगा। आने वाले 5 साल में महान भारत की नींव रखने के लिए होंगे। कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया, भारतीय संस्कृति को अपमानित किया। कांग्रेस ने इस देश की राजनीति में भ्रष्टाचार का पर्याय बना लिया है। कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, और भ्रष्टाचार का मतलब है कांग्रेस पार्टी।
खजुराहो के बाद, शाह भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में, वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद, शाह दमन के लिए रवाना होंगे, जहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समय बिताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications