Shivraj Singh Chauhan के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, प्रदेशाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे वीडी शर्मा
Madhya Pradesh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मप्र पर विशेष नगर बनाए हुए हैं। वे इस महीने में दूसरी दफा एमपी आए हुए हैं। उन्होंने दो दिन पहले राजधानी भोपाल में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की है। बैठक रात 8.30 बजे से शुरु होकर देर रात 12.10 बजे तक चली। इस बैठक में अमित शाह ने साफ कर दिया कि प्रदेश में सीएम और अध्यक्ष नहीं बदले जाएंगे। सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर चुनाव लड़ना होगा। खास बात यह रही कि बैठक में शाह ने नेताओं के दो-दो ग्रुपों से अलग-अलग मुलाकात। बैठक के दौरान अमित शाह ने 11 जुलाई को हुई बैठक के दौरान बताए गए कामों की समीक्षा भी की। बीजेपी कार्यालय में चली बैठक में गृहमंत्री शाह ने एक साथ बैठक ना कर 2-2 नेताओं का ग्रुप बनवाया और उनसे अलग-अलग बैठक की।

केंद्रीय मंत्रियों से अलग-अलग क्षेत्रों की सीटों पर चर्चा की है
मालवा और निमाड़ की सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय से बात की तो वहीं ग्वालियर-चंबल की सीटों पर नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की। विंध्य और बुंदेलखंड के साथ-साथ महाकौशल की सीटों पर प्रह्लाद पटेल से बात हुई। बैठक के दौरान बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर चर्चा के साथ साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बात हुई। बैठक में चुनाव प्रबंधन वाली समितियों और उनमें शामिल होने नामों पर अमित शाह ने मुहर लगा दी है। इन समितियों की घोषणा कभी भी कर दी जाएगी।
Recommended Video
अमित शाह की दो टूक नाराज नेताओं को मनाना होगा
भाजपा के सूत्र व मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में अमित शाह ने बीजेपी की मप्र इकाई से दो टूक कहा है कि हर हाल में पार्टी के नाराज नेताओं को मनाना होगा। उनकी नाराजगी दूर करने के साथ यह सन्देश हर कार्यकर्ता और नेता तक पहुंचना है कि एकजुट होकर लड़ने पर ही जीत मिलेगी। सरकार बनी तो सबका ध्यान भी रखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत पांच सितंबर से होगी, जबकि समापन 20 सितंबर को होगा। बताया जा रहा है कि यात्रा के समापन कार्यक्रम में केंद्र के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बता दें वर्तमान में मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा संत रविदास समरसता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का समापन 12 अगस्त को होगा।
केंद्रीय मंत्रियों सहित 13 जनप्रतिनिधियों से चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने बैठक में 13 जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया था। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेताओं से चर्चा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications