MP News: बच्चे की हुई थी मौत लेकिन घर पहुंची 3 लाशें, मामला जान कांप उठेगा कलेजा

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक मृत बच्चे को लेकर जा रही एम्बुलेंस पीछे से एक ट्राले में जा घुसी। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत मृत बच्चे की दादी की भी मौत हो गई, जबकि मृत बच्चे के पिता सहित दो अन्य परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं।

मृत बेटे के शव को घर लेकर जा रहा था परिवार
बता दें कि यह दुखद हादसा रायसेन के सांची मार्ग पर कौड़ी गांव के पास हुआ है। जानकारी अनुसार एम्बुलेंस में सवार परिवार सागर जिले का रहने वाला है। उनके 5 वर्षीय बेटे लोकेन्द्र मिश्रा का इलाज भोपाल एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके शव को लेकर बच्चे के पिता, दादी और दो अन्य परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से सागर जिला जा रहे थे।

ambulance carrying deceased child collided with truck two died on the spot in Raisen of MP

एम्बुलेंस चालक को आ गई थी नींद
बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस चालक को रास्ते में नींद आने लगी, जिसके बाद चालक ने हेल्पर को एम्बुलेंस चलाने को दे दी। इसी दौरान सोमवार रात करीब 2 बजे रायसेन जिले से 10 किलोमीटर दूर कौड़ी गांव के पास एम्बुलेंस की टक्कर एक ट्राले से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

ambulance carrying deceased child collided with truck two died on the spot in Raisen of MP

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे मृत बच्चे की दादी और एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे के पिता समेत 3 लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायसेन जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। गौरतलब है कि बच्चे की मौत से परिवार में पहले ही मातम का माहौल था, हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+