अंबेडकर जयंती पर मंत्री खुद को रोक नहीं पाईं आदिवासियों के साथ लगाए ठुमके, केंद्रीय मंत्री ने भी दिया साथ
Cabinet Minister Samputiya Uike: मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अपने आदिवासी अंदाज़ में सम्पतिया उइके ने शानदार डांस किया है।
सम्पतिया उइके के साथ-साथ केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी इस वीडियो में थिरकते नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है।

दरअसल मंडला से बीजेपी उम्मीदवार व केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आज मंडला लोकसभा क्षेत्र में अपना रोड शो किया। यह रोड शो जब अंबेडकर चौराहा पहुंचा तो संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।
उसी कार्यक्रम में डांस भी चल रहा था।जब सम्पतिया उइके कार्यक्रम स्थल पर डांस होते देखी तो खुद को रोक नहीं पाई और अपने चिरपरिचित अंदाज़ में आदिवासी नृत्य में झूमने लगीं। उन्हें देख फग्गन सिंह कुलस्ते भी थिरकते लगे। दोनों के डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि पहली बार डांस नहीं किया जब सम्पतिया उइके इस तरह डांस करते नज़र आई हैं। इसके पहले भी कई मौकों पर उनका यह अंदाज़ देखने को मिला है। लेकिन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शायद यह पहला मौका है जब उन्होंने इस तरह से डांस किया है।
मंडला से सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का राजनीतिक कैरियर इस चुनाव में दांव पर लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनको मंडला की निवास विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।
भाजपा की बंपर जीत के बाद भी फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट पर अपना चुनाव हार गए थे। लेकिन इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने फग्गन सिंह कुलस्ते को एक और मौका दिया है और एक बार फिर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उनको चुनावी मैंदान में उतार दिया है। इस बार भी मंडला सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को मौका मिला है।
ऐसे में फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी वर्ग में संपत्तिया उईके की लोकप्रियत को अपने पक्ष में भुनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यदि इस बार भी उनको जीत नसीब नहीं हुई तो फिर भारतीय जनता पार्टी में उनका राजनीतिक कैरियर भंवर लटक भी सकता है।












Click it and Unblock the Notifications