अजब-गजब: इस परिवार की सचमुच 'तोते' में फंसी जान, 10 हजार का इनाम, मुनादी भी करा रहे
दमोह में एक परिवार में तोता घर के सदस्य जैसा था। मालिक के कंधे पर घूमने निकला तो फिर घर नहीं लौटा। तोते के गम में परिजन का बुरा हाल हो गया। तोते को तलाशने के लिए गलियों में आउंसमेंट हो रहा है, पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। इनता ही नहीं परिजन थाने जाकर तोता मिसिंग की लिखित शिकायत भी देकर आए हैं।

तोता मिसिंग का केस दमोह में इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल कोतवाली थाने के पीछे इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक सोनी ने बताया कि वे कोतवाली में उनके पालतू तोते की मिसिंग की शिकायत देकर आए हैं। उनके घर में कई वर्षों से एक तोता पला था। वह खुला रही रहता था। पिता के कंधे पर बैठकर घूमने गया था। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह उड़कर पेड़ की हरी डालियों में छिप गया। उसके बाद फिर वह नहीं मिला। रात भर तोते की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
दीपक ने बताया कि तोता उनके परिवार के सदस्य और भाई जैसा है। वह सारे परिवार के नाम बोलता है। सीताराम जपता है, वह कहीं भी होगा तो उसके पढ़ने से वह पहचान में आ जाएगा। इस कारण उसे तलाशने के लिए 10 हजार रुपए का ईनाम रखा है। हम शहर में अनाउंस भी करा रहे हैं, शायद किसी को मिले तो वह हमें वापस दे जाए।












Click it and Unblock the Notifications