Amarwara By Election Results 2024 LIVE: अमरवाड़ा उपचुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, भाजपा के कमलेश शाह जीते
Amarwara By Election Results Live Updates in Hindi: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां पर भाजपा से कमलेश शाह और कांग्रेस से धीरन शा इनवाती के बीच कांटे का मुकाबला रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में करीब 3252 वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली है, इससे कमल नाथ-नकुल नाथ को बड़ा झटका लगा है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को हमेशा बढ़त मिलती रही है, जबकि भाजपा 2018 में यहां तीसरे नंबर पर पहुंची थी। लगातार तीन चुनाव से कांग्रेस यहां से जीत रही थी।
LIVE Feed
भाजपा के कमलेश शाह ने अमरवाड़ा उपचुनाव 3252 वोटों से जीता
अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह चुनाव जीते औपचारिक घोषणा बाकी। कांग्रेस के धीरनशा को हराया। 3252 वोट से बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह चुनाव जीते, नहीं होगी रिकाउंटिंग, आवेदन नहीं किया गया स्वीकार।
अमरवाड़ा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, 713 वोटों से आगे हुए भाजपा के कमलेश शाह
18वें राउंड की गिनती के बाद एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह ने 713 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा करीब 700 वोटों से पीछे हो गए। अब सिर्फ दो राउंड की गिनती बाकी है।
अमरवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा की लीड घाटी, सिर्फ 2851 वोटों से आगे
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की अब लीड घटना शुरू हो गई है 14वें राउंड में गिनती के बाद उनकी लीड सिर्फ 2851 पर आ गई है। 14 ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को 2649 वोटों की बढ़त मिली है।
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में सातवे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। सातवे राउंड में वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने धीरन शा ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा करीब 4500 वोटों से आगे चल रहे है।
चौथे राउंड की गिनती के बाद टक्कर में दिखाई दे रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शा
अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव नतीजे में चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा सुखरामदास इनवाती 13,360 वोट प्राप्त कर चुके हैं और टक्कर में नजर आ रहे है। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 15,590 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं उन्होंने करीब 2230 वोटो से बढ़त बना रखी है। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भलावी 8060 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने लंबी बढ़त बनाई
तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 5027 वोटो से आगे है, उन्हें अब तक 13710 वोट मिल चुके है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शा सुखराम दास इनवाती 8683 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी 5598 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे है।
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा दो राउंड की गिनती के बाद दूसरे नंबर पर
अमरवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा सुखराम दास इनावाती दो राउंड की गिनती के बाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं उन्हें अब तक 5787 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को 8726 वोट मिले है। कमलेश 2939 वोटो से आगे चल रहे हैं। वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी 4023 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
दूसरे राउंड में 2731 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह
अमरवाड़ा में दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 2731 वोटो से बढ़त बना ली है दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 2731 वोटो से बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शा इनावती दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications