MP News: अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, आंचलकुंड दरबार के धीरेंद्र शाह का नाम आया सामने
Chhindwara by-election: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के दो दिन ही बचे हैं। और कांग्रेस अब तक यहां से प्रत्याशी का चयन नहीं कर सकी है। हर दिन कांग्रेस के पाले से नए नाम सामने आ रहे हैं। इसके चलते प्रदेश कांग्रेस से भेजे गए नए पैनल के नाम पर आईसीसी ने अब तक मोर नहीं लगाई है। यहां पर शुक्रवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है।
हालांकि कांग्रेस नेता गुरुवार को यहां पर जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन यह तभी ही होगा जब उम्मीदवार का ऐलान बुधवार की रात तक एआईसीसी की ओर से कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्टी उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। कांग्रेस यहां के सभी नेताओं की राय ले चुकी है सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई है बुधवार या गुरुवार को प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस यहां पर हमेशा की तरह मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगी। यह सीट कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि वे भी इस उपचुनाव में अमरवाड़ा भी जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता यहां पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
आदिवासियों में है पकड़
यहां से आंचलकुंड दरबार से जुड़े हुए धीरेंद्र शाह का नाम तेजी से दौड़ में आया है। शाह आंचल कुंड दरबार के सेवक सुखराम दादा के बेटे हैं वह अभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है कांग्रेस उनकी स्थिति का इंतजार कर रही है आंचलकुंड दरबार से जुड़े होने के कारण सुखराम दादा की आदिवासियों में खासी अच्छी पकड़ बताई जाती है। दरबार में हर आदिवासी हाजिरी लगाने आते हैं इससे पहले जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और चंपालाल कुरचे के नाम पर भी विचार चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications