MP News: CM मोहन यादव समेत सभी 29 सांसद कल फिर पहुंचेंगे दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी शपथ में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रविवार को फिर दिल्ली जाएंगे शुक्रवार को भी सभी दिल्ली में थे। अब यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार दोपहर को भोपाल आ गए।

वहीं शुक्रवार की रात को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल आ गए थे। दोनों नेता रविवार को फिर दिल्ली जा सकते हैं। शुक्रवार को ही एनडीए की बैठक में सभी सांसद शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शामिल थे।

All 29 MP including CM Mohan Yadav will reach Delhi PM Modi will attend the oath taking ceremony

मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा भी दिल्ली गए थे। इन दोनों बैठकों के बाद कुछ सांसद वापस अपने क्षेत्र में आ गए शुक्रवार की रात को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल वापस आ गए थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री की शपथ में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

इधर मंत्री संसद पहुंचे ओडिशा

इधर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में मध्य प्रदेश के एक मंत्री वह एक सांसद सहित तीन नेताओं को भुवनेश्वर भेजा है जहां पर भाजपा की सरकार बनी है। शपथ से पहले यहां की तैयारी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, आशुतोष तिवारी और लोकेंद्र पाराशर को ओडिशा पहुंचाया गया है। चारों नेता शनिवार को ही वहां पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+