भोपाल में अलका लांबा बोली- महिला आरक्षण बिल लागू कराने 29 को संसद का घेराव करेगी कांग्रेस
Bhopal Congress news: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद आज प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठकें ली। लांबा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगाी।
उन्होंने कहा कि जो संगठन में अच्छा काम करने वाली महिलाऐं हैं चाहें वह बूथ, मण्डल, सेक्टर स्तर की या ब्लाक अथवा जिले की उन्हें संगठन में तबज्जों मिलेगा। महिलाओं को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए और अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए ब्लाक, जिला स्तर पर अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में 5 जोन बनाकर टेªनिंग केंप आयोजित किये जायें और उसमें अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया जाएगा।

लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो महिला आरक्षण पास किया गया है उसे लागू कराने महिला कांग्रेस द्वारा आगामी 29 जुलाई को संसद भवन का घेराव किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पंचायत स्तर तक करायें, महिलाओं को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा, जो महिलाएं संगठन में काम करना चाहिती है, उन्हें और मजबूत बनायें उनका सहयोग करें।

महिलाएं घर-परिवार के साथ-साथ संगठन में सक्रियता से काम करती है। नारी शक्ति को मजबूत बनाएं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, दुराचार की घटनाओं को पूरी ताकत के साथ एकजुटता से उठाए। महिला कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस विभा पटेल ने प्रदेश में महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को बताते हुए कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा समय-समय पर आंदोलन किय जाते रहें है। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई। अनुपस्थित महिलाओं को नोटिस जारी किया गया, निष्क्रिय महिलाओं को हटाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications