ओंकारेश्वर बांध में देर रात छोड़ा जाएगा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ा है उसे देखते हुए ओंकारेश्वर प्रशासन ने रात 1 बजे पानी छोड़ने का फैसला लिया है। इस बाबत एनएचडीसी की ओर से जानकारी दी गई है। पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ सकता है।

एनएचडीसी की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में इंदिरा सागर बांध का जल स्तर 261.76 मीटर तक और ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.05 मीटर पहुंच गया है। पानी की आवक को देखते हुए इंदिरा सागर बांध से कभी भी अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है।

omkareshwar

इस संभावना को देखते हुए रात 1 बजे से ओंकारेश्वर बांध के गेंदों से 8000 क्यूसेक जल की निकासी की जाएगी। इस प्रकार बांध के गेंटों एवं विद्युत गृह द्वारा कुल 10088 क्यूसेक जल की निकासी की जाएगी। लिहाजा निवेदन किया जाता है कि इसे ध्यान में रखते हुए बांध के डाउनस्ट्रीम में आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि कोई दुर्घटना ना घटे।

Recommended Video

    ओंकारेश्वर बांध में देर रात छोड़ा जाएगा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    इंदौर में भी प्रशासन अलर्ट पर

    इंदौर में रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बारिश के बाद के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और ताकि लोगों को किसी भी आपात स्थिति में मदद मुहैया कराई जा सके।

    अधिकारियों को दिए गए निर्देश

    इंदौर की डीएम डॉक्टर इलैया राजा ने सभी एसडीएम, राजस्व, नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वह अपने इलाके में क्षेत्र का भ्रमण करें और स्थिति पर नजर बनाएं रखें। जिसके बाद तमाम अधिकारी इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जेसीबी व अन्य अपकरणों के साथ तैयार रहें।

    उज्जैन, धार में 12वीं तक के स्कूल बंद

    वहीं धार जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। यहां नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। अवकाश के दौरान सिर्फ विद्यालयीन शिक्षक ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उज्जैन में भी अवकाश की घोषणा की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+