महामंत्री जामवाल ने बताया BJP कैसे बूथ पर पार्टी का वोट बढ़ाकर देगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि
अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 370 से अधिक सीटों पर विजय के साथ एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी सहित कश्मीर के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हम कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य है कि अपने-अपने बूथों पर भाजपा के 370 वोट बढ़ाकर श्यामा प्रसादजी को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करें। हम इसकी शुरुआत हारे हुए बूथों में अभियान चलाकर करें। बेहतर बूथ प्रबंधन से ही हम अपने

स्वस्थ व विकसित भारत बनाने भाजपा सरकार जरूरी
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में जो सकारात्मक वातावरण बना हुआ है उसे 2047 तक निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें स्वस्थ और विकसित भारत बनाना है और यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। पिछले 70 वर्षों में देश में कांग्रेस ने जो बीजारोपण किया उसका परिणाम रहा कि अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंक व परिवारवाद पनपा। देश विकास की दौड़ में पिछड़ा रहा। हमें भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गरीबी से देश को बाहर निकालकर स्वस्थ व विकसित भारत बनाना है।
इसके लिए 2047 तक केंद्र व प्रदेशों में लगातार भाजपा की सरकारें होना जरूरी है। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं को रात-दिन मेहनत करना है और श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय दिलाने के लिए दिन-रात पार्टी का कार्य करना होगा। श्री जामवाल ने कहा कि देश-विदेश में जो वैचारिक युद्ध चल रहा है उसे जीतने की आवश्यकता है। यह कार्य भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही हो सकता है। श्री जामवाल ने प्रबंधन समिति पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बूथ पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स देते हुए राष्ट्रवादी लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया












Click it and Unblock the Notifications