MP News: पर्यटन को लगे पंख, महाकौशल-बघेलखंड पीएम श्री वायुसेवा से कनेक्ट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ
मध्य प्रदेश देश में अब एक अलग राज्य की पहचान बनाने जा रहा है। दरअसल, यहां पर एयर टैक्सी की शुरुआत की गई है। जिससे इमरजेंसी के समय अगर किसी को एक जिले से दूसरे जिले में तत्काल पहुंचना है तो उसे सरकार की ये योजना लाभ पहुंचाएगी।
मध्य प्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो गई है। अब भोपाल से इंदौर का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट से सीएम डॉ मोहन यादव ने फ्लैग-ऑफ किया और पहली उड़ान को रवाना किया।

इसी के साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए हैं। इन शहरों में 2 एयरक्राफ्ट्स उड़ेंगे। शुरुआती 30 दिन तक 50% डिस्काउंट भी मिलेगा।
सीएम डॉ. यादव ने भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग-ऑफ किया। इस उड़ान से जाने वाले यात्रियों को उन्होंने बोर्डिंग पास भी दिए। कार्यक्रम से पहले सीएम ने टिकट बुकिंग काउंटर का शुभारंभ किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी और वहां से सिंगरौली लैंड होगी।

ये शहर हुए कनेक्ट
- रीवा सप्ताह में 2 दिन, सोमवार और गुरुवार को इंदौर, जबलपुर और भोपाल से जुड़ेगा।
- ग्वालियर को सप्ताह में 2 दिन, मंगलवार को इंदौर, भोपाल-उज्जैन और शनिवार को भोपाल से जोड़ा गया है।
- उज्जैन शहर को सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और रविवार को इंदौर, भोपाल से जोड़ा गया है।
- खजुराहो को सप्ताह में 1 दिन, शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है।
ऐसे कर सकते है बुकिंग
- यदि किसी को ऑनलाइन टिकट बुक करना है, तो वह फ्लाई ओला वेबसाइट www.flyola.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। वहां पर ऑफर, शेड्यूल, और किराए से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
- पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर-भोपाल और जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।
- अभी प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, और इसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications