MP में चाइना का लहसुन बिकेगा या नहीं?, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताई ये बात
मध्यप्रदेश में इन दिनों चाइना की लहसुन बिकने से किसान नाराज हैं, जहां लगातार प्रदेशभर की अलग-अलग मंडियों में चाइना की लहसुन को लेकर विरोध जारी है।
इस बीच अब नीमच दौरे पर आए कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मध्यप्रदेश की मंडियों में चाइना का लहसुन ना बिकने देने की बात कही है। नीमच में गुर्जर समाज के प्रतिभा सम्मान एवं नववर्ष मिलन समारोह शामिल होने आए कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने पत्रकारों से चर्चा की और चाइना लहुसन प्रदेश की मंडियों में नहीं बेचने की बात कही है।

कृषि मंत्री ने कही ये बात
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि, चीन का लहसुन बिल्कुल नहीं लिया जाएगा, निश्चित तौर पर मैं आपके सामने कहना चाहता हूं, जनता को भी यहां से अपील करना चाहता हूं, जो चाहना का लहसुन आ रहा है, वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। मेडिकल फिट नहीं है। हमने अच्छे डॉक्टर से परीक्षण कराया है। इसलिए, हम चाइना का लहसुन बिल्कुल नहीं खरीदेंगे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मप्र देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और मनासा विधायक माधव मारू उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजन गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष चंपालाल गुर्जर के नेतृत्व किया गया।
किसानों को मिल सकती है राहत
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लगातार चीन के लहसुन का विरोध हो रहा है, जहां अब लगातार हो रहे इस विरोध के बीच कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में चीन के लहसुन के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के इस बयान के बाद किसानों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े- 'हम आपके साथ हैं...', कचरे पर तकरार के बीच CM मोहन यादव का पीथमपुर की जनता को खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications