युवक ने किन्नर से की लव मैरिज, उसकी गोद नहीं भर पाई तो वो अस्पताल से चुरा लाया बच्चा
Agar Malwa News, आगर मालवा। किन्नर और युवक ने लव मैरिज की। इसके बाद किन्नर ने उसके सामने मां बनने की ख्वाहिश जता दी। उसकी गोद नहीं भर पाई तो युवक बच्चा चोर बन गया और अस्पताल से किसी दूसरे का बच्चा चुराकर ले आया। चौंका देने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के आगर मालवा का है।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र जाधव के अनुसार मालवा के जिला चिकित्सालय से 15 फरवरी को 2 वर्षीय बच्चे आयन का अपहरण हो गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चा चोरी करके ले जाते रिकॉर्ड हुआ। पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध युवक की तस्वीर वायरल करवाई, जिससे उसकी पहचान हो सकी और उसके पकड़ा जा सका। पकड़े गए बड़गोन निवासी आरोपी अजय उर्फ राधेश्याम सूर्यवंशी ने पुलिस को पूरी कहानी बयां की।
यह भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे पर किन्नर व युवक ने धूमधाम से की लव मैरिज, दुल्हन के परिजन हुए खुश

4 माह पहले Kinnar से किया प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय ने करीब 4 माह पहले किन्नर मनीषा से प्रेम विवाह किया था। फिर मनीषा ने उनका एक बच्चा होने की हसरत अजय के सामने रखी, लेकिन मनीषा के किन्नर होने के कारण यह संभव नहीं था। फिर भी अजय ने उससे उसकी हसरत पूरी करने का वादा किया। आरोपी अजय 15 फरवरी को जिला चिकित्सालय आगर पहुंचा और यहां से 2 साल के आयन का अपहरण करके ले गया। बच्चे को उसने उज्जैन के घोसला में रहने वाली किन्नर मनीषा को सौंप दिया। उसे बताया कि वह बच्चा अनाथालय से गोद लेकर लाया है।

CCTV Footage से पकड़ में आया आरोपी
अयान के अपहरण के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जिला अस्पताल के निकट एक लैब पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी अजय खाली हाथ आते और फिर बच्चा लेकर जाते हुए रिकॉर्ड हुआ। आगर पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए सोशल मीडिया की मदद ली और अजय के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल करवाए।

किन्नर भी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी अजय की पहचान होने पर पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो वह गायब मिला। पुलिस ने बच्चा बरामद कर सह आरोपी किन्नर मनीष को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने आरोपी अजय को भी पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इधर, अपहरण के महज 24 घंटे के भीतर ही आयन को वापस पाकर उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications