MP News: नदी में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन का खेल, कैसे हुआ भंडाफोड़, जानिए
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के परिपालन में नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी है।
खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस ग्राम बाबरी, डिमावर, तहसील सिवनीमालवा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 05 मोटर बोट (नाव) जप्त किए गए, जिन्हें पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम बहारपुर में एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत खनिज के अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस थाना सेमरी हरचंद की अभिरक्षा में रखा गया। इसी प्रकार, सोहागपुर में भी एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया और उसे पुलिस थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया।
इन सभी कार्यवाहियों में जिला खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, प्रमुख खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, और होमगार्ड बल उपस्थित रहे। उक्त सभी जब्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है।
भिंड में हुआ था एक्शन
मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया था, जब मध्य प्रदेश के भिंड में रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए गई टीम पर हमला कर दिया गया था।
हमले के दौरान हमलावरों ने कलेक्टर को अपना निशाना बनाया था, फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ था, जब रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए टीम ने छापा मारा था। वहीं इस दौरान माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि, हमले के बाद कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जहां उन पर भी हमलावरों ने हमला किया था।
पूरा घटनाक्रम देर रात का बताया जा रहा था, जब बदमाश अवैध उत्खनन के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने आए थे। इस दौरान बदमाशों की टीम से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बदमाशों ने जमकर पथराव किया है। वहीं पथराव की सूचना मिलने ही कलेक्टर, समेत तमाम माला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, जहां बदमाशों ने सभी पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने चेकिंग के दौरान अवैध ट्रैक्टर को पकड़ा था, जिसके बाद ट्रैक्टर को छुड़ाने पहुंचे लोगों ने हमला किया था। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी राशन लेकर बेचने वालों की खैर नहीं, इन पर हुआ एक्शन, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications