UP के बाद MP के इस जिले में भेड़िये का आतंक! 'हुआ हुआ' की आवाज से दहशत, कई लोगों को बनाया निशाना

MP Khandwa Wolf Attack: मध्य प्रदेश के खंडवा में भेड़िये के आंतक से लोग खौफजदा हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच की तरह ही यहां भी भेड़िया लोगों को शिकार बना रहा है। कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भेड़िये को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन अब तक टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है। लोग डर के साए में जी रहे हैं। मामला जिले के खालवा के मलगांव का है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात मलगांव में एक खूंखार भेड़िए ने रात में घर में सोए हुए लोगों पर हमला किया है। इस हमले में एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी को खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

MP Khandwa Wolf Attack

ग्रामीणों के अनुसार भेड़िया रात करीब 2:30 बजे घर के अंदर घुस गया। इस दौरान उसने घर में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। सुबह तक उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मलगांव पहुंची। एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है।

हरसूद एसडीओ संदीप वास्कले के जानकारी अनुसार रात में सो रहे ग्रामीणों पर भेड़िए ने हमला किया है। हमारी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एक महिला के सिर पर और पुरुषों के हाथों पर काटा है। छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SDO ने बताया कि जंगलों में भेड़िया, लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं। जो पानी या शिकार की तलाश में कभी-कभी बाहर आ जाते हैं। हो सकता है शिकार के लिए ही आया हो और ग्रामीणों पर हमला कर दिया हो। फिलहाल छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+