सीएम शिवराज के बाहुबली वाले वीडियो के जवाब में आया कमलनाथ का 'सिंघम' वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। कांग्रेस और बीजेपी पार्टियों के सोशल मीडिया टीम के एक्सपर्ट कथित तौर पर सीएम शिवराज और उनके प्रतिद्वंदी कमलनाथ को हीरो की तरह पेश करने में लगे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें बाहुबली के चरित्र में दर्शाया गया था। इसके जवाब में अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो सामने आया है, जो सिंघम फिल्म से प्रेरित है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और अपने- अपने नेताओं के चहते फॉलोवर्स इन्हें खूब शेयर कर रहे हैं।

after the bahubali video of cm shivaraj kamalnaths video of singham came

हालिया वीडियो में कमलनाथ को सिंघम के अवतार में दिखाया गया है। वहीं शिवराज को मूवी में विलेन जयकांत शिकरे के रोल में दिखाया गया है। कमलनाथ के सिंघम वाले वीडियो में जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा व अन्य नेताओं को पुलिस टीम का सदस्य दिखाया गया है। कुछ दिन पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कमलनाथ को हल्क के रूप में दिखाया गया था। हालांकि एक म्यूजिक कंपनी के एतराज के बाद उस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया गया है।

बता दें कि इसके पहले शिवराज सिंह चौहान को एक वीडियो में बाहुबली के रूप में तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को भल्लालदेव के रूप में दिखाया गया था। उसी वीडियो में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को कटप्पा बताया गया था। बता दें कि इस वीडियो वार की शुरुआत अंगद वाले वीडियो से हुई थी जिसमें शिवराज सिंह को अंगद के रूप में प्रोजेक्ट किया गया था। देखिये शिवराज का बाहुबली वाला वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+