शक्तिपीठ की शरण में पहुंच गई केन्द्रीय मंत्री समृति ईरानी
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दतिया पहुंचकर पीताम्बरा पीठ में की विशेष पूजा
दतिया, 31 जुलाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दतिया पहुंची। यहां वे सीधे पीतांबरा पीठ पर पहुंच गई। उन्होंने पीतांबरा पीठ पर भगवान के दर्शन करते हुए विशेष पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ स्मृति ईरानी ने पूजा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

कपड़ा मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। स्मृति ईरानी इससे पहले के मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुकी हैं। अपनी तेजतर्रार शैली के लिए वे लोगों के दिलों में पहचान बना चुकी हैं।

सड़क मार्ग से पहुंच गई दतिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से दतिया पहुंच गईं। दतिया पहुंच कर वे पीतांबरा पीठ पर पहुंची। पीतांबरा पीठ पर पहुंच कर उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक कर के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
स्मृति ईरानी ने मीडिया से बनाई दूरी
स्मृति ईरानी ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की, लेकिन खास बात यह रही कि अपने प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और बिना बातचीत किए ही वे पीतांबरा पीठ से निकल गई।
पीतांबरा पीठ में है सभी की गहरी आस्था
पीतांबरा पीठ शक्ति पीठ के रूप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पीतांबरा पीठ में सभी की गहरी आस्था है। यहां समय-समय पर कई बड़े राजनेता, मंत्री और मुख्यमंत्री आते रहते हैं और पीतांबरा पीठ के दर्शन करते हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में स्मृति ईरानी की बेटी का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। इसके साथ ही सोनिया गांधी से हुई नोकझोंक को लेकर भी स्मृति ईरानी का नाम सामने आया। इसी उथव पुथल के बीच केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications