राजगढ़ : पति की हत्या करवाकर लाश के पास प्रेमी के साथ रोमांस करती रही दो बच्चों की मां
राजगढ़, 27 जनवरी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने प्रेमी के हाथों हत्या करवा दी और फिर शव के पास ही प्रेमी के साथ रोमांस करती रही।

राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने पुलिस की शुरुआती जांच में बदमाशों द्वारा पति की हत्या करने की मनगढंत कहानी सुनाई गई थी। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर भी हकीकत सामने आई। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी की रात सुठालिया पुलिस थाना इलाके के बेरियाखेड़ी गांव में 30 साल के रामदिनेश मीणा की हत्या हुई थी। वारदात के वक्त घर में दिनेश की पत्नी ज्योति मौजूद थी।
ज्योति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति की बेरहमी से हत्या हो गई, जबकि वह पास ही सो रही थी और उसकी नींद तक नहीं खुली। पत्नी की बात सुनकर पुलिस का शक गहरा गया। जांच के दौरान पुलिस को घर से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल को रिपेयर कराने भेजा। जब इस मोबाइल की पुलिस ने जांच की तो वह हैरान रह गई। इसी मोबाइल से ज्योति का राज खुला।
ज्योति की लव स्टोरी
पुलिस पूछताछ में 25 साल की ज्योति ने बताया कि उसकी किराने की दुकान है। पति दिनेश के साथ साथ वो भी दुकान में बैठती थी। गांव के चेन सिंह लोधा अक्सर उसकी दुकान पर आता था। दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।
चेन सिंह ने ज्योति को एक मोबाइल गिफ्ट किया था। उससे दोनों रातभर बातें करते थे। इस बात का पता ज्योति के पति दिनेश को लगा तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। अफेयर की बात पता चलने पर दिनेश और ज्योति के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। आखिर में ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड चेनसिंह के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।












Click it and Unblock the Notifications