MP News: जेल से छूटने के बाद खेली खून की होली, पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की आत्महत्या
Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। सिलावद थाना इलाके में कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वापस जेल जाने के डर से आरोपी पति ने भी जान दे दी।
एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार के जानकारी मुताबिक लाल सिंह सस्ते ने रविवार को ग्राम बोरी में अपनी 46 वर्षीय पत्नी छवि बाई की हत्या कर दी। इसके बाद देर रात उसने घर के पीछे एक पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।

जानकारी मुताबिक लाल सिंह सस्ते कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा था। दरअसल ,उसने अपने काका की हत्या मामले में उसने 14 साल जेल की सजा भुगती थी। उसकी पत्नी छवि बाई गुजरात में मजदूरी करती थी। वह पैसा कमा कर कुछ दिनों पहले ही लौटी थी। वह कल भगोरिया मेले में जा रही थी। इसी दौरान लाल सिंह ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर दोनों में लड़ाई हो गई।
उनकी 15 वर्षीय बेटी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान जब छवि बाई घर के पीछे पानी भरने गयी, तो लाल सिंह ने उसके सिर पर बड़ा पत्थर दे मारा। उनकी बेटी ने रिश्तेदारों को बुलाकर घायल छवि बाई को अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।
जब पुलिस वालों ने लाल सिंह को ढूंढने की कोशिश की तो वह नहीं मिला। लालसिंह ने कल देर रात घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली हैं।
एडिशनल एसपी के मुताबिक हत्या के मामले में 14 वर्ष जेल काटने के चलते लाल सिंह फिर से जेल की जिंदगी नहीं गुजारना चाहता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिवार वालों को सौंप दिया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications