Adipurush Movie के विरोध में कराया मुंडन, मूवी देखने पहुंचे लोगों को वापस लौटा कर टॉकीज में की तालाबंदी

Adipurush Movie: आदिपुरुष को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन की आग अब मध्यप्रदेश के अशोकनगर तक पहुंच गई है। यहां एकमात्र थियेटर में लगी आदिपुरुष फिल्म के विरोध में हिंदू संगठन ने मुंडन कराया है।

आदिपुरुष फिल्म के विरोध में अशोकनगर हिंदू संगठन के लोगों में गुस्सा है। फिल्म के विरोध में दर्जनों लोग सिनेमाघर पहुंचे और आदि पुरुष के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिए। इतना ही नहीं लोगों ने सिनेमाघर पहुंचकर नारेबाजी करने हुए फिल्म के पोस्टर भी उतारे।

Movie-Adipurush-Protest-Mundan-Ashoknagar

अशोकनगर में आदिपुरुष फिल्म से गुस्साए लोगों ने सिनेमाघर में तालाबंदी करते हुए जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। लोगों ने सिनेमाघर के प्रबंधक को मूवी ना चलाने की चेतावनी दी लोगों का कहना है कि इस मूवी के किरदार को गलत तरीके से दर्शाया गया है। मूवी के डायलॉग्स पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और विरोध कर रहे हैं। लोगो का कहना था कि सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Movie-Adipurush-Protest-Mundan-Ashoknagar

लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि अभी हम लोग तालाबंदी कर रहे हैं। लेकिन अगर ऐसी पिक्चर चलीं तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा और इसके लिए सिनेमाघर प्रबंधक जिम्मेदार होगा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा भगवान राम हमारे आराध्य हैं। श्रीराम के लिए करोड़ों रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हम लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि सेंसर बोर्ड ऐसी मूवी को अनुमति कैसे दे देते हैं। हिंदू सदस्यों ने भगवान राम और माता सीता के कपड़ों के पहनावे पर भी विरोध जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+