भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ओरछा पहुंचे, श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए, बोले मोदी नेतृत्व में रामराज्य चल रहा
भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन परिवार सहित ओरछा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा-पाठ किया। वे परिवार के साथ मंदिर में करीब आधे घंटे रुके। बाहर निकले तो उनके चाहने वालों ने घेर लिया और फैंस के साथ बेरोकटोक फोटो खिचाते रहे। चंद रोज पहले ही रवि किशन वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

बुंदेलखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व भगवान श्रीरामराजा सरकार की राजधानी ओरछा में बीते रोज गोरखपुर सांसद व अभिनेता परिवार सहित पहुंचे थे। यहां वे काफी देर रूके। उन्होंने मंदिर में भगवान श्रीरामराजा सरकार का पूजन कर आशीर्वाद लिया। जैसे ही वे सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकले तो उनके चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया। रवि किशन भी सभी फैंस से बिंदास तरीके से मिले और फैंस के साथ खूब फोटो खिंचाई। उन्होंने आगामी जनवरी माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भव्य आयोजन के कार्यक्रम को लेकर श्रीराम के भक्तों को 13-14 जनवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया।
मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरू बनने जा रहा, यही रामराज्य है
रवि किशन ने स्थानीय मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मप्र में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश का कल्याण कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। पूरे भारत में रामराज्य चल रहा है। यही रामराज्य कहलाता है। सांसद रवि किशन बोले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का कल्याण कर रहे हैं और ऐसा ही सब चलता रहे, यही मनोकामना प्रभु श्रीराम से की। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या में सालों पुरानी लड़ाई लड़कर वहां प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।
Recommended Video

वृंदावन में स्वामी प्रेमानंदजी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे
बता दें कि ओरछा आने से चंद रोज पहले सांसद रविकिशन बीते दिनों वृंदावनधाम पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बांके बिहारी सरकार के दर्शन करने के बाद स्वामी प्रेमानंदजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। इस दौरान उनकी पत्नी व दोनों बच्चे भी साथ थे। वे यहां करीब 15 मिनट तक प्रेमानंदजी से आर्शीवचन सुनते रहे।












Click it and Unblock the Notifications