MP के इस जिले में नकली खाद पकड़ाई, किसानों ने खेत में तो नहीं डलवाई, जानिए
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्ता की आदान सामग्री (खाद, बीज, दवाई) उपलब्ध करवाने के लिए विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा जिले के पंजीकृत विक्रेताओं की फर्मों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक के.सी. वास्केल ने बताया कि, रबी सीजन में दिनांक तक 112 उर्वरकों के नमूने लिए जाकर प्रदेश की विभिन्न उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं में भेज दिए गए हैं।

अब तक 65 नमूनों के परिणाम प्राप्त हुए है जिनमे में 6 नमूने अमानक स्तर के प्राप्त हुए है। बीज के 300 नमूने लिए जाकर प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं जिनमें से 55 नमूनों के परिणाम प्राप्त हुए है जो कि सभी मानक स्तर के प्राप्त हुए हैं। पौध संरक्षण औषधी के 21 नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला को भेजे गए हैं जिनमें से 16 के परिणाम प्राप्त हुए हैं, 6 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं। खाद एवं दवाई के अमानक पाए गए नमूनों के विरुद्ध उप संचालक कृषि द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गई।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक वास्केल ने बताया कि, जिले में कृषि विभाग द्वारा नकली खाद की आशंका को लेकर जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताए पाए जाने पर अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी के.सी. वास्केल द्वारा बताया गया कि, कारण बताओं सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 के तहत पौध संरक्षण औषधी विक्रेता के लायसेंस निलम्बन करने के आदेश जारी किये हैं।
उन्होंने बताया कि, जिला स्तरीय निरीक्षण दल के भ्रमण के दौरान खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण पाए जाने पर माही कृषि सेवा केंद्र देवलीकला, गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र देवलीकला के प्रोप्राइटर एवं नकली डी.ए.पी. पाए जाने पर इस्त्राइल पिता नत्थू पिंजरा निवासी खालवा के विरद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई गयी है। इस वर्ष अब तक जिले में 3 एफ.आई.आर कराई गई है।
ये भी पढ़े- Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications