MP News: सात फेरे, मांग में सिन्दूर और फिर शादी के बाद एक साथ उठी तीन लोगों की अर्थियां

MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई जब शादी के तुरंत बाद ही तीन बरतियो की मौत हो गई। घटना ने हर किसी को झकझोर के रख दिया। जानिए पूरा मामला।

घटना आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनोतिया गांव के पास की है। जहां दुल्हन को लेकर लौट रहा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वाहन में दूल्हा- दुल्हन सहित 12 बाराती कर में सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Seoni accident groom bride

आदेगांव थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के घंसौर तहसील से बारात आदेगांव थाना क्षेत्र के लालपुर गांव आई थी। विदाई के बाद गांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर दूल्हा-दुल्हन का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में जारी है।

हादसे में ग्राम हिनोतिया निवासी दूल्हा भारत धुर्वे पिता सुखदेव (25), दुल्हन चंद्रकांत उइके पति भारत (25), ग्राम पूरवा निवासी दीनभवन उइके पिता रामदास (25), ग्राम सिमरिया निवासी कमल सिंह परते पिता सरब सिंह (35) व धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम भागदौरिया निवासी दिनेश उइके पिता प्रह्लाद (28) घायल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+