MP: 4 साल का बच्चे ट्रक के एंगल में फंस कर 6 किमी तक घिसटा, मौत
डिंडौरी। मध्य प्रदेश में एक 4 वर्षीय बच्चा ट्रक में फंस गया। इसके बाद वो 6 किलोमीटर तक घिसटता रहा और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना राज्य के डिंडौरी की है, जहां एक 4 वर्षीय बच्चा ट्रक के पीछे फंस गया लेकिन ट्रक चालक तेज रफ्तार में चला रहा था, उसने ट्रक कहीं रोकी नहीं। विक्रमपुर के करीब ग्रामीणों ने दो पहिया वाहन से ट्रक का पीछा किया और ट्रक वाले को घटना की जानकारी दी तब उसने बस रोकी। ट्रक को ग्रामीण विक्रमपुर चौकी लेकर गए जहां बड़ी मुश्किल से बच्चे को निकाला जा सका।

दरअसल, टिकरिया निवासी जयकिशन पट्टा (33) पत्नी संतोषी बाई (30), चचेरे भाई मनोज पट्टा (24) और बेटे प्रिंस (4) को दोपहिया वाहन से विक्रमपुर लेकर आ रहा थे। इसी दौरान उनकी भिड़त ट्रक से आनाखेड़ा उदार नदी के पास हो गई। गाड़ी पर सबसे आगे बैठा प्रिंस ट्रक के एंगल में फंस गया। जिसने भी शव लटका हुआ देखा वो अपने आंसू नहीं रोक सका। ट्रक, छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर का है। बच्चे का शव परिजनों को दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications