ABP Opinion Poll 2023 ने एमपी में किसका बजाया डमरू, 230 सीटों का सर्वे BJP-Congress में इनकी खिसका रही जमीन

ABP Opinion Poll 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घड़ी करीब हैं। मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जनता मूड टटोलने वाली सी- वोटर ABP न्यूज़ ओपीनियन पोल के फाइनल आंकड़े जारी हो गए।

मध्य प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस दोनों प्रमुख दल अपनी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच ABP-CVoter के फाइनल सर्वे में आंकड़े बेहद चौकाने वाले हैं। ABP न्यूज़ के मुताबिक कांग्रेस को 118-130 सीट, बीजेपी को 99-111 सीट, अन्य 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

सी वोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश की 42 फीसदी जनता कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। दूसरे नंबर मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं। जिन्हें 38 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 8 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं।

madhya-pradesh-opinion-poll-2023-c-voter-abp

आपको बता दें कि वास्तविक चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। ABP-Cvoter के सर्वे जनता के बीच कई बिंदुओं को लेकर किया गया। जिसमें कई सवाल शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के अलग-अलग रीजन का क्या कह रहा सर्वे
भोपाल रीजन (कुल सीट- 25)
कांग्रेस- 3-7
बीजेपी- 18-22
अन्य- 0-1

मालवा रीजन (कुल सीट- 45)
कांग्रेस-15-19
बीजेपी-26-30
अन्य-0-1

चंबल रीजन ( कुल सीट- 34 )
कांग्रेस-26-30
बीजेपी-4-8
अन्य-0-2

महाकौशल रीजन (कुल सीट- 42)
कांग्रेस- 22-26
बीजेपी- 16-20
अन्य- 0-1

निमाड़ रीजन (कुल सीट- 28)
कांग्रेस-14-18
बीजेपी-10-14
अन्य-0-1

बघेलखंड रीजन (कुल सीट- 56)
कांग्रेस-32-36
बीजेपी- 19-23
अन्य-0-3

मध्यप्रदेश में 4 अक्टूबर को जारी हुई मतदाता सूची के लिए वोटरों की कुल संख्या 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 हो गई है। 13 लाख 39 हजार नए मतदाता बढ़े हैं। इनमें महिला वोटर ज्यादा है। पुरुष के मुकाबले महिलाओं के 75 हजार से ज्यादा नाम जुड़े हैं। 18-19 एज ग्रुप में 11 लाख 81 हजार 747 वोटर हो गए हैं, जो आने वाले चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे। वहीं, 80 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं का आंकड़ा 7 लाख 40 हजार के पार है। सत्ता के सिंघासन पर कौन राज करेगा इसका असली फैसला 3 दिसंबर को ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+