Assembly Elections: एमपी, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए AAP कैडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी, जानिए किन्हें मिला मौका
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने के ऐलान किया है। पार्टी की ओर शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें दोनों राज्यों की 10-10 विधानसभा सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है।
Assembly Elections: संसद के विशेष सत्र में 'एक देश एक चुनाव' का बिल लाए जाने के कयासों का पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलांगना में और अपने समय से ही विधानसभा का चुनाव होंगे। इन राज्यों में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) पूरी तरह लगा है।
उम्मीद है कि 15 सितंबर के बाद आयोग कभी भी इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने दो राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची में जिन 10 पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया है उनमें सेवदा से संजय दूबे, गोविंदपुरा से सज्जन सिंह परमार, हुजुर-डॉ. रविकांत द्विवेदी, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना- रमेश उपाध्याय, पीतलवाड़ (आरक्षित) सीट से कोमल दामोर, सिरमौर से सरिता पाण्डेय, सिरोंज- आईएस मोरे, चुरहट- आनेंद्र गोविंद मिश्रा " राजन" और महराजपुर से इं. रामजी पटेल को आम आदमी पार्टी ने मौका दिया है।
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा की 10 सीटों के लिए 'आप' ने अपने कैडिडेट्स की पहली सूची जारी है। सूची में दंतेवाड़ा से बब्लूराम भवानी, नरायनपुर से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतारा- आनंद प्रकाश मिरि, भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी, कोरबा से विशाल केलकर, राजिम से तेजराम विरोधी, पाठलगोन से राजराम लाकरा, कावर्धा से खड़गराज सिंह, भाटगांव से सुरेंद्र गुप्ता और कनकुरी से लुइस मुंज को मौका दिया है।
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की पहली सूची में जिन 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें पांच सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी, जबकि पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस बीच दोनों को चुनौती देने के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट होंगे। बता दें कि दिल्ली और पंजाब में जीत हासिल करने के बाद अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान पर आम आदमी पार्टी की नजर है। ऐसे में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें से मध्य प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications