मध्य प्रदेश में अगले चार दिन गरज-चमक के साथ होगी बारिश, आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
MP weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पूर्व और मध्य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश में 20 मार्च तक बिजली चमकने के साथ बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने जबलपुर-भोपाल समेत 6 संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
Recommended Video
मौसम विभाग के मुताबिक शहडोल, जबलपुर के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही तेज रफ्तार हवाओं के साथ छिंदवाड़ा,डिंडौरी और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। वहीं नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, भोपाल और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज चार दिन तक बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरने की भी संभावना है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट भी होगी। करीब 4 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बिगड़ा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications