Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Madhya Pradesh Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम पल पल बदल रहा है। प्रदेश के करीब 32 जिलों में मौसम फिर से बदलने वाला है। गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जिससे फसलों को नुकसान होगा।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है।

Madhya Pradesh aaj ka mausam

मौसम विभाग की माने तो डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर टीकमगढ़, अलीराजपुर, धार, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, निवाड़ी, ग्वालियर और शहडोल संभाग कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बीते चार दिनों से मध्य प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में बारिश, ओले और आंधी ने तबाही मचा रखी है। बेमौसम बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ओले गिरने से हजारों किसानों की गेहूं-चने की फसल समेत रबी की फसल बर्बाद हो गई।

हालांकि, सरकार ने सर्वे कराने के बाद मुआवजा देने का ऐलान किया है। रविवार को भी रीवा, चित्रकूट दतिया, छतरपुर, समेत कई इलाकों में ओले गिरे। रीवा, सतना और सीधी में भी बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों से हो रही बारिश ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। सोमवार सुबह कई जिलों में कोहरा छाया हुआ था। कई शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम रह गई। सड़कों पर चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। बारिश और ओलावृष्टि के बाद कोहरे की दस्तक ने गुलाबी ठंडक एक बार फिर बढ़ा दी है।

राजधानी भोपाल में रविवार की सुबह से घने बादल छाए थे। दिन का तापमान 28.4 डिग्री दिर्ज किया गया। इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट हुई। शहरी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं बुंदेलखंड, ग्वालियर चंबल, महाकौशल समेत प्रदेश के 32 शहरों में बारिश हुई और 25 कस्बों में ओले भी गिरे। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के जानकारी मुताबिक सोमवार को घने बादल से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दिन के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+