MP Weather Update: एमपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, फिर भी आज इन जिलों में होगी बारिश
Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान कई जिलों में बारिश ही नहीं होगी, जबकि कुछ जिलों में हल्की बौछार की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सिस्टम कमजोर हो गया है, तीन बाद फिर नया सिस्टम बनेगा, जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। शुक्रवार को एक दर्जन से भी अधिक जिलों में बारिश हुई है। मंडला, बालाघाट, भोपाल सहित सिवनी, पांढुर्ना जिलों में तो काफी अच्छी बारिश हुई है।

शुक्रवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक सीधी में सर्वाधिक 36 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा छतरपुर के नौगांव में 25 मिलीमीटर, रीवा में 4, खजुराहो में दो, बैतूल में 0.2, भोपाल में 24, बालाघाट के मलाजखंड में 12, टीकमगढ़ में 9, धार में एक, गुना में 26, इंदौर में पांच, खंडवा में 11 रतलाम में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
इन जिलों में ये रहा तापमान का हाल
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो निवाड़ी जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 35.4, राजगढ़ में 35.5, नरसिंहपुर में 35, जबलपुर में 33.6, छतरपुर में 36, उज्जैन में 32.8, भोपाल में 32.8, इंदौर में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
तेज हवा के साथ पड़ेगी बौछारे
इसके अलावा कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसमें भोपाल, विदिशा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्णा जिले शामिल हैं।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, सतना, शहडोल और मैहर जिले शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications