Aaj ka mausam: 48 घंटों में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना
Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार के दिन मौसम विभाग ने जबलपुर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को जबलपुर में सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक जबलपुर में 12 मिलीमीटर, सतना में पांच, सिवनी में 9, मलाजखंड में 5, धार में 3, इंदौर में 16.02, खरगोन में 16, खजुराहो में 12, सागर में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं शनिवार की स्थिति में पिछले 24 घंटे के दौरान गुना, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, दमोह,आधार, बैतूल, भोपाल, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, आगर मालवा, देवास, उज्जैन, भिंड, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, सीधी, बालाघाट जिला में बारिश हुई है।
इन जिलों में हल्की बारिश होगी
इसके अलावा भोपाल ,रायसेन, नर्मदापुरम,अशोकनगर ,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया ,मुरैना, शिवपुर, सिंगरौली सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,अनूपपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर,नरसिंहपुर ,पन्ना दमोह, छतरपुर ,टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच, गुना ,शहडोल, उमरिया, डिंडोरी ,कटनी, जबलपुर और मैहर जिला में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में उमस भरी गर्मी
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखा जाए तो सतना में 37.7, जबलपुर में 33.02, उज्जैन में 32.5, भोपाल में 21.5 और इंदौर में 30.02, छतरपुर में 36.6, निवाड़ी में 36.6, नरसिंहपुर में 35.4, ग्वालियर में 34.2, मंडला में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पचमढ़ी में सबसे कम अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश से कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, मालवा, भिंड, छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट सागर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां वज्रपात भी हो सकता है और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications