स्विमिंग पूल में मस्ती के दौरान एक युवक ने छलांग मरते समय दूसरे की ले ली जान, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

MP Ratlam News: मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है इस बीच लोग गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल का सहारा भी ले रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला रतलाम से सामने आया है। जहां एक युवक की गलती से दूसरे युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से जान चली गई।

स्विमिंग पूल में डूबने का ये सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान दूसरे युवक पर लात मार देता है, जिससे वह पानी में डूब जाता है. कुछ समय बाद युवक केशव को बाहर निकाला जाता है लेकिन उसकी मौत हो जाती है।

A young man died due to drowning in the dolphin swimming pool in Ratlam CCTV surfaced

बताया जा रहा हैं कि अनिकेत नाम का युवक पूल से बाहर आ रहा था, तभी छलांग लगा रहे युवक की टक्कर से वह गिर पड़ा। लगभग 6 मिनट 20 सेकंडों बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना रविवार दोपहर को सैलाना रोड पर स्थित डॉल्फिन स्विमिंग पूल में हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक युवक का नाम अनिकेत (18) है, और वह अपने तीन दोस्तों पीयुष, हर्ष, और तुषार के साथ डॉल्फिन स्विमिंग पूल गया था।

सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में यह दृश्य सामने आया कि स्विमिंग पूल में एक युवक बैठा है, और पीछे से अनिकेत दौड़कर उसके कंधे के सहारे छलांग लगाता है। फिर वह पूल के किनारे पर आता है। उसी समय एक और युवक अनिकेत की तरह ही छलांग लगाता है। इस प्रकार, जब बाहर निकल रहे अनिकेत के चेहरे पर दूसरे युवक का पैर टकराता है, तो अनिकेत फिर से पूल में गिर जाता है।

A young man died due to drowning in the dolphin swimming pool in Ratlam CCTV surfaced

अचानक हुई इस घटनाक्रम से वहां मौजूद अनिकेत के दोस्त घबरा गए। उन्होंने ही पूल में उसे खोजा। उन्होंने स्विमिंग गार्ड (ट्रेनर) से भी कहा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

अनिकेत के दोस्त पीयूष कुमावत ने बताया, "अनिकेत को पूल में तलाशने के लिए हमने ट्रेनर से भी बोला, लेकिन वह काफी देर तक नहीं आए। बाद में ट्रेनर आए। अनिकेत को तलाश कर पूल से निकाला। अचेत अवस्था में उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृति घोषित कर दी।

A young man died due to drowning in the dolphin swimming pool in Ratlam CCTV surfaced

मामा के साथ रहता था अनिकेत

अनिकेत पिछले चार साल से रतलाम में ब्राह्मणों के वास में रहने वाले अपने मामा शैलेष दीक्षित के साथ रहा करता था। पिता अहमदाबाद में प्राइवेट काम करते हैं। मां उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हैं। बड़ा भाई अंकित उज्जैन के नागदा में काम करता है। अनिकेत यहां बेकरी पर काम करता था।

घटना के बाद भी स्विमिंग पूल संचालक विजय पांडेय ने पूल बंद नहीं किया। बाद में शाम 6.45 बजे सीएसपी अभिनव बारंगे और टीआई राजेंद्र वर्मा पहुंचे। उन्होंने संचालक को फटकार लगाई। पुलिस अफसरों को पूल संचालन में ट्रेनर समेत सुरक्षा के मापदंड को लेकर खामियां मिली। इस पर पूल बंद करा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पूल संचालक और ट्रेनर समय पर युवक को निकाल लेते तो घटना नहीं होती।

पूल पर मिली लापरवाही

पुलिस अफसरों ने पूल के केबिन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें दिख रहा है कि घटना के बाद भी पूल के ट्रेनर और देखरेख करने वाले वहीं घूमते रहे। सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पूल संचालन में लापरवाही सामने आई है। मापदंडों के मुताबिक पालन होता नहीं दिखा। जांच के बाद पूल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+