पत्नी ने बनाया देवर से संबंध तो बेटे ने माता-पिता को मार दिया

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक बेटे ने अपनी मां और पिता की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे युवक की पत्नी का उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक बेटे ने अपनी मां और पिता की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे युवक की पत्नी का उसके छोटे भाई के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। युवक चाहता था कि उसके माता-पिता इस मामले में उसकी पत्नी और भाई को समझाए लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो गुस्से में उसने उनकी हत्या कर दी।

bhopal,badvani,murder,son,father,mother,भोपाल,बड़वानी,मां,पिता,बेटा,हत्या

यह घटना बड़वानी के केलि गांव की है। पुलिस ने बताया कि केलि गांव के रहने वाले एक शख्स सानया (30) ने अपने पिता गुलबिया(65) और सौतेली मां बायली बाई की हत्या कर दी। हत्या के दौरान सानया ने नशा किया हुआ था। सानया ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई से अवैध संबंध था। यह बात उसके माता और पिता दोनों को पता थी।

सानया ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जादू दोना भी करती थी। उसकी पत्नी ने उसके माता और पिता पर टोटका कर रखा था जिसकी वजह से ये लोग इस मामले पर मेरी कोई भी बात नहीं सुनते थे न ही मेरी पत्नी और भाई को समझाते थे। सानया इस वजह से परेशान रहता था।

शुक्रवार को इस बात को लेकर सानया का उसके पिता से विवाद हो गया। नशे में चूर सानया ने विवाद बढ़ने पर लाठियों से अपने पिता पर हमला कर दिया। यह देखकर सानया की मां बीच-बचाव करने दौड़ी लेकिन नशे की हालत में सानया ने अपनी मां को भी लाठियों से पीटने लगा। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। सानया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+