70 लाख की कार से उठा रहा है कचरा, जानिए क्या है वजह

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले चार सालों से चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लोगों ने कई तरह की पहल की है। ऐसी एक पहल की भोपाल के डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने। उन्होंने स्वच्छ भोपाल से जुड़ते हुए अपनी 70 लाख रुपए की कार से कचरा उठाकर इस कैंपेन में अपना योगदान दिया। इस देखकर हर कोई हैरान है।

A man using his 70 lakhs car for dumping garbage

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों के मुताबिक, भोपाल में रहने वाले डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने बताया कि इतनी मंहगी कार से कचरा उठवाने का एक ही मकसद है कि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। पेशे से डॉक्टर अभिनीत अपनी स्किन रोग विशेषज्ञ है और अपना क्लिनिक चलाते हैं और उनकी 70 लाख की कार उनके पिता ने उन्हें तोहफे के तौर पर दी थी, लेकिन उन्होंने भी नहीं सोचा होगी कि अभिनीत उस कार को इस तरह प्रयोग करेंगे।

A man using his 70 lakhs car for dumping garbage

अभिजीत की मानें तो उन्हें जब भी मौका मिलता है सफाई करते हैं और उनकी फैमिली भी उन्हें इस काम में सपोर्ट करती है। इस कैंपने में पिता ने भी बेटे का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपनी कार के पीछे एक ट्राली अटैच कर शहर के चूनाभट्टी से शुरुआत करते हुए न्यू मार्केट, एमपी नगर, दस नंबर, बिट्टन मार्केट जैसी जगहों से कचरा इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके शायद वे लोगों में स्वच्छता को लेकर एक अवेयरनेस पैदा कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+