इंदौर: जेंडर चेंज कर युवक से बना युवती, फिर उठाया यह कदम
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जेंडर चेंज कर युवक से युवती बने 26 वर्षीय शख्स ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शख्स की पहचान पलक के रुप में हुई है। वह पिछले कुछ सालों से चंदन नगर में अपने एक पुरुष साथी के संग रह रही थी। पुलिस की मानें तो पलक काफी दिनों से तनाव में चल रही थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेंडर चेंज करने के बाद पलक और उसके पुरुष साथी ने कुछ समय पहले मंदिर में शादी भी कर ली थी। हालांकि पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश बुनकर ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के बाद से पलक को शारीरिक समस्याएं हो रही थीं।
पुलिस ने बताया कि इलाज और सुधारात्मक सर्जरी के बावजूद शारीरिक समस्याओं का हल नहीं होने से पलक पिछले कई दिन से तनाव में चल रही थी। पहली नजर में यही लगता है कि उसने तनाव से तंग आकर जान देने का कदम उठाया। उप निरीक्षक ने बताया कि पलक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले में हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन मौत के हालात की सभी एंगल से विस्तृत जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications